Sarhad Geet by Dr. Surinder Kaur Neelam – Summary & Analysis in Hindi - New hindi english facts important best articles news, biography history

Breaking News

 Sarhad Geet by Dr. Surinder Kaur Neelam – Summary & Analysis in Hindi

सरहद गीत डॉ. सुरिन्दर कौर नीलम का ‘सरहद’ गीत: अर्थ और संदेश

https://www.mekohindienglish.com/2026/06/sarhad-geet-by-dr-surinder-kaur-neelam.html

 By डॉ. सुरिन्दर कौर नीलम

सरहद गीत 

सरहदों की रक्षा हेतु अपने सर कटाते हैं, इन शहीदों की वजह से हम भी सर उठाते हैं।

हिम्मत का सेहरा बाँध शादी भी रचाई है, पगड़ी इंकलाब की जयहिन्द की शहनाई है। 

वंदेमातरम् की लड़ियाँ सेज पर बिछाते हैं मौत की दुल्हन का पर्दा शान से उठाते हैं।

सरहदों की रक्षा हेतु अपने सर कटाते हैं, इन शहीदों की वजह से हम भी सर उठाते हैं।

देश तो गुलदस्ता है अनेक रंगों, फूलों का, पीड़ा क्यों सहे कोई न जख्म तीखे शूलों का।

अल्ला ईश्वर तो प्रेम करना ही सिखलाते हैं, धर्म भी तो पाठ भाईचारे का पढ़ाते हैं

सरहदों की रक्षा हेतु अपने सर कटाते हैं, इन शहीदों की वजह से हम भी सर उठाते हैं।

भगतसिंह, आजाद, गुरु, लक्ष्मीबाई शान हैं, शूरवीरों तुम पर मेरे देश को अभिमान है।

माटी चूमकर, इसी माटी की कसम खाते हैं, इश्क ऐसा माटी से, माटी गले लगाते हैं।

सरहदों की रक्षा हेतु अपने सर कटाते हैं, इन शहीदों की वजह से हम भी सर उठाते हैं।

ऊँचा अपना ये तिरंगा प्रेम की पहचान है, तीन रंगों में लिखा शहीदों का बलिदान है।

सत्य अहिंसा के चरखे हम ही तो चलाते हैं, कातें नेह डोरियाँ दिलों को जोड़े जाते हैं।

सरहदों की रक्षा हेतु अपने सर कटाते हैं, इन शहीदों की वजह से हम भी सर उठाते हैं।

डालें जो नजरें बुरी उनको सबक सिखाना है, देश के गद्दारों को तो ख़ाक में मिलाना है।

गर वफा करे कोई पलकों को हम बिछाते हैं, वार हो जो पीठ पर औकात भी बतलाते हैं।

सरहदों की रक्षा हेतु अपने सर कटाते हैं, इन शहीदों की वजह से हम भी सर उठाते हैं।

डॉ सुरिन्दर कौर नीलम

CD 755, Sector 2, Site 5, HEC Colony, Post - Dhurwa, Ranchi -834004

सरहद के उस पार

सीमा की पुकार

सरहद और इंसानियत

रेखाओं से परे

वतन की चौखट

सीमा के प्रहरी

सरहद की खामोशी

देश की रक्षा, देश का मान

मिट्टी की सौगंध

सरहद: साहस और समर्पण

सरहद गीत – डॉ. सुरिन्दर कौर नीलम | भावार्थ, संदेश और विश्लेषण

सरहद: देशभक्ति और मानवता का गीत | डॉ. सुरिन्दर कौर नीलम

सरहद गीत की व्याख्या | डॉ. सुरिन्दर कौर नीलम की प्रसिद्ध रचना

सरहद गीत – सारांश, भावार्थ और प्रमुख विषय

डॉ. सुरिन्दर कौर नीलम का ‘सरहद’ गीत: अर्थ और संदेश

सरहद गीत हिंदी में | भावार्थ, समीक्षा और साहित्यिक विश्लेषण

सरहद कविता/गीत – डॉ. सुरिन्दर कौर नीलम की प्रेरणादायक रचना

सरहद गीत का सार और संदेश | डॉ. सुरिन्दर कौर नीलम

Sarhad Geet by Dr. Surinder Kaur Neelam – Summary & Analysis in Hindi

सरहद गीत: राष्ट्र, सीमा और इंसानियत की संवेदनशील अभिव्यक्ति

No comments

If you any doubts, please let me know.

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Pages