Birhor Folktale Sabai Grass: Story, Meaning and Cultural Significance.बिरहोर लोककथा सबाई घास ।। - New hindi english facts important best articles news, biography history

Breaking News

 बिरहोर लोककथा सबाई घास ।।

https://www.mekohindienglish.com/2026/06/birhor-folktale-sabai-grass-story.html


उन दिनों जशपुर राज्य के एक गांव में सात भाई रहते थे। उनकी एक बहन थी। बहन सबसे छोटी थी। उन भाई-बहनों के माता-पिता मर चुके थे इसलिए अपनी छोटी बहन की देख-भाल वे सातों भाई करते थे। वे अपनी बहन से बहुत प्यार करते थे। सातों भाई प्रतिदिन शिकार करने जंगल चले जाते। इधर बहन घर के आस-पास उगी साग-भाजी लाकर खाना पकाती। शाम को जब सातों भाई घर लौटते तो वे अपनी बहन के हाथों बना सादा किन्तु स्वादिष्ट खाना बड़े प्रेम से खाते।


एक दिन जव सातो भाई शिकार से लौट कर आने वाले थे तब बहन ने सोचा कि जल्दी से खाना पका लूं। भाई आएंगे तो उन्हें गरम-गरम खाना खिलाऊंगी। यह सोचकर वहन भाजी लाई और उसे काटने बैठ गई। भाजी काटते-काटते उसका हाथ फिसल गया जिससे उसकी उंगली कट गई और उंगली से खून बहने लगा। खून बहने से रोकने के लिए उसने भाजी का एक पत्ता उठाया और उसी से उंगली से बहता खून पोंछ दिया। भाइयों के आने का समय हो रहा था। अतः वह जल्दी-जल्दी खाना पकाने लगी। खाना पकाने की जल्दी में उसे ध्यान नहीं रहा और उसने खून लगा पत्ता भी भाजी में मिलाकर पका दिया।


भाई घर आए तो उन्हें बड़ी जोर की भूख लगी थी। वे जल्दी से हाथ-पैर धोकर खाना खाने बैठ गए। बहन ने रोटी परोसी, भात परोसा और भाजी परोसी। भाइयों ने खाना शुरू किया। आज उन्हें भाजी का स्वाद और दिनों की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट लगा।


'आज तो भाजी बड़ी स्वादिष्ट बनी है।' एक भाई ने कहा।


'हां, आज की भाजी का तो स्वाद ही निराला है। दूसरे भाई ने कहा।


'आज भाजी में कुछ और डाला है क्या? आज इसमें बड़ी मिठास लग रही है।'


तीसरे भाई ने पूछा।


शेष भाई भी भाजी के स्वाद की प्रशंसा करते हुए पूछने लगे कि आज भाजी में क्या मिलाया है जो इसका स्वाद इतना बढ़िया है?


'भैया, मैंने तो भाजी वैसी ही पकाई है जैसी रोज पकाती हूं।' बहन ने चकित होते हुए कहा।

नहीं, मैं नहीं मान सकता हूं। तू जरूर कुछ छिपा रही है। आज कोई बात अवश्य हुई है जिससे यह भाजी इतनी स्वादिष्ट बनी है।' सबसे बड़े भाई ने हठ करते हुए पूछा।


'कुछ विशेष नहीं हुआ है। हां, इतना अवश्य हुआ कि भाजी काटते समय मेरी उंगली कट गई थी जिसे मैंने भाजी के एक पत्ते से पोंछ दिया था। मुझे लगता है कि वो पत्ता धोखे से मैंने भाजी के साथ पका दिया है।' बहन ने हिचकते हुए बताया। उसे लगा कि यह जानकर उसके भाई उस पर नाराज होंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं


हुआ। रहे। बहन की बात सुनकर बड़ा भाई चुप हो गया। शेष भाई भी चुपचाप खाना खाते


दूसरे दिन सातों भाई प्रतिदिन की भांति जंगल की ओर चल पड़े। जंगल में पहुंचकर बड़ा भाई एक स्थान पर रुक गया। उसे देखकर शेष भाई भी रुक गए।


'भाइयों, हमारी बहन के खून की कुछ बूंदें भाजी में मिल जाने से भाजी का स्वाद इतना बढ़ गया तो तनिक सोचो कि बहन का मांस कितना स्वादिष्ट होगा। मेरा विचार है कि कल हम बहन को घुमाने के बहाने अपने साथ ले आएंगे और उसे यहीं मारकर उसका मांस पका कर खाएंगे।' बड़े भाई ने कहा।


शेष पांच भाइयों ने बड़े भाई का समर्थन किया लेकिन सबसे छोटा भाई चुप रहा। वह अपने भाइयों की मंशा जानकर घबरा गया वह अपनी बहन को बहुत प्रेम करता था किन्तु बड़े भाइयों के डर से विरोध नहीं कर सका।


दूसरे दिन भाइयों ने बहन से कहा कि वह भी उनके साथ चले।


बहना, 'तुम रोज घर में अकेली रह जाती हो। तुम्हें बड़ा उदास लगता होगा। इसलिए आज हमारे साथ चलो, जरा घूमना हो जाएगा।' सबसे बड़े भाई ने कहा।


'हां बहना, तुम्हें रोज घर में अकेले हम सबके लिए खाना पकाना पड़ता है। आज हम सब भाई वहीं जंगल में खाना पकाएंगे और तुम वहीं आराम करना।' मंझला भाई बोला।


'हां-हां बहना, 'तुम हमारे साथ चलो। हम तुम्हें जंगल घुमाएंगे। पशु-पक्षी दिखाएंगे।' संझला भाई बोल उठा।


'बहना, 'जंगल तो शिकार और शिकारियों जगह है। सम्हल कर चलना, वहां तुम्हें दोनों देखने को मिल जाएंगे।' सबसे छोटे भाई ने बहन को सचेत करना चाहा।


बहन भोली-भाली थी। वह तो सपने में भी नहीं सोच सकती थी कि उसके अपने सगे भाई उसके प्राण लेना चाहते हैं। वह छोटे भाई के संकेत को नहीं समझ सकी और बड़े भाइयों का आमंत्रण पाकर खुश हो गई।

सातों भाई बहन को साथ लेकर जंगल में जा पहुंचे। वहां एक चौरस स्थान पर एक मिट्टी का एक टीला बना हुआ था।


'बहन, 'तुम इस टीले पर बैठ जाओ। हम खाने के लिए कंदमूल-फल लेकर आते हैं।' बड़े भाई ने कहा।


बहन टीले पर चढ़कर बैठ गई। सातो भाई टीले से कुछ दूर झाड़ियों में छिप कर खड़े हो गए। फिर सबसे पहले सबसे बड़े भाई ने धनुष पर बाण चढ़ाया और अपनी बहन को मारने के लिए निशाना साधा। भाग्यवश तीर निशाने से चूक गया और बहन बच गई। तब दूसरे भाई ने तीर चलाया। वह भी चूक गया। फिर तीसरे भाई ने तीर चलाया। वह भी चूक गया। फिर चौथे भाई ने तीर चलाया। उसका तीर भी निशाने पर नहीं लगा। पांचवां भाई भी असफल रहा। छठे भाई को आशा थी कि उसका तीर तो बहन को मार गिराएगा किन्तु उसे भी निराशा हाथ लगी। इसके बाद सातवें अर्थात् सबसे छोटे भाई की बारी आई। बड़े भाई ने छोटे के हाथों धनुष-बाण थमा दिया।


'नहीं, 'मैं अपनी बहन पर तीर नहीं चलाऊंगा।' छोटे भाई ने रोते हुए कहा।


'यदि तुम तीर नहीं चलाओगे तो हम बहन को मारने से पहले तुम्हें मारकर तुम्हारा मांस खा जाएंगे।' बड़े भाइयों ने छोटे भाई को धमकाया।


धमकी सुनकर छोटा भाई डर गया। उसने बुझे मन से धनुष उठाया, उस पर बाण साधा और इस ढंग से बाण छोड़ा कि वह बहन को न लगे। मगर होनी को कौन टाल सकता है? छोटे भाई का तीर बहन के सीने में जा धंसा और बहन उसी क्षण गिर कर मर गई।


अब बड़े भाइयों ने छोटे भाई को आदेश दिया कि वह आग जलाने के लिए लकड़ियों का गट्ठा ले आए लेकिन उस गट्ठे को किसी रस्सी से न बांधे।


'यदि तुमने गट्ठे को किसी रस्सी या कपड़े या लता से बांधा तो हम तुम्हें मार डालेंगे।' बड़े भाई ने धमकी दी।


छोटे भाई ने जंगल से लकड़ियां बटोरी और इकट्ठी कर लीं। मगर अब उसे समझ में नहीं आ रहा था कि अब वह लकड़ियों के गट्ठे को बिना बांधे उठाए कैसे ? छोटा भाई यह सोचकर रोने लगा कि यदि वह गट्ठा नहीं पहुंचाएगा तो उसके भाई उसे मार डालेंगे।


जहां छोटा भाई रो रहा था वहीं एक धामन सर्प रहता था।


'क्यों भाई, तुम इस तरह क्यों रो रहे हो? क्या मैं तुम्हारी कोई मदद कर सकता हूं?' धामन सर्प ने छोटे भाई से पूछा।


छोटे भाई ने रोते-रोते पूरा किस्सा सुनाया। किस्सा सुनकर धामन सर्प को छोटे भाई पर बड़ी दया आई।

चिन्ता मत करो, 'मैं तुम्हारी मदद करूंगा।' यह कहकर धामन सर्प ने लकड़ी के गळे को अपनी कुंडली से लपेट लिया। छोटे भाई ने ग‌ठ्ठा उठाया और बड़े भाइयों के पास जा पहुंचा। उसने जैसे ही लकड़ी के ग‌ट्ठे को जमीन पर रखा वैसे ही धामन सर्प चुपके से एक ओर सरक गया। बड़े भाइयों को पता ही नहीं चला।


वस्तुतः बड़े भाई अपने छोटे भाई से पीछा छुड़ाना चाहते थे और किसी न किसी बहाने उसे भी मार देना चाहते थे। इसलिए बड़े भाई ने छोटे भाई को अगला आदेश दिया।


'जाओ, इस घड़े में नदी से पानी भर लाओ। यदि तुम इस घड़े में पानी नहीं ला सके तो हम तुम्हें मार देंगे।' बड़े भाइयों ने छोटे भाई से कहा।


बड़े भाइयों ने छोटे भाई को जो घड़ा दिया था उसकी तली में एक छेद था। छोटा घड़े में पानी भरकर घड़ा उठाता कि दूसरे ही पल घड़ा खाली होने लगता। छोटे भाई ने घड़े में कंकड़, मिट्टी डाल कर छेद बंद करना चाहा लेकिन छेद बंद नहीं हुआ। अब छोटा भाई घबरा गया कि यदि वह घड़े में पानी भरकर नहीं ले जा पाया तो उसके बड़े भाई उसके प्राण ले लेंगे। वह डर के मारे रोने लगा। उसका रोना सुनकर नदी से एक मेंढक निकल आया।


'क्यों भैया, क्यों रो रहे हो? कुछ खो गया है क्या? या नदी में कुछ गिर गया है?' मेंढक ने पूछा।


छोटे भाई ने रोते-रोते उसे पूरा किस्सा सुनाया। किस्सा सुनकर मेंढक को छोटे भाई पर दया आने लगी।


'ऐसा करो भैया, कि तुम मुझे उठा कर घड़े के अन्दर छेद पर बिठा दो। मैं छेद ढांक दूंगा और तुम घड़े में पानी भरकर पहुंचा देना।' मेंढक ने छोटे भाई से कहा।


छोटे भाई ने वैसा ही किया और पानी से भरा घड़ा लेकर बड़े भाइयों के पास जा पहुंचा।


अब बड़े भाइयों ने अगला आदेश दिया।


'जाओ, घर से आग लेकर आओ। आग को अपनी हथेली पर रखकर लाना, किसी और चीज पर नहीं। यदि तुम अपनी हथेली पर आग नहीं ला सके तो हम तुम्हें मारकर खा जाएंगे।' बड़े भाइयों ने कहा।


छोटा भाई आग लाने चल पड़ा। घर पहुंचकर उसने आग उठाई और आग को अपनी हथेली पर रखकर जंगल की ओर चल पड़ा। जंगल में प्रवेश करते-करते उसकी हथेली जलने लगी। छोटे भाई से पीड़ाा सहन नहीं हुई। आग उसकी हथेली से नीचे गिर गई। यह देखकर छोटा भाई पीड़ा और भय से रोने लगा। छोटे भाई का रुदन सुनकर सिंगबोंगा देवता प्रकट हो गए।

क्यों बेटा, तुम इस प्रकार क्यों रो रहे हो और ये आग तुमने अपने हाथ में क्यों उठा रखी थी?' सिंगबोंगा देवता ने पूछा।


छोटे भाई ने रोते-रोते उसे पूरा किस्सा सुनाया। किस्सा सुनकर सिंगबोंगा देवता को छोटे भाई पर दया आ गई।


'सुनो, ऐसा करो कि तुम मेरा यह एक हाथ अपने हाथ पर रखकर ले जाओ।


मेरे हाथ पर आग रख लेना। इससे तुम्हारा हाथ भी नहीं जलेगा और तुम्हारे भाइयों को पता भी नहीं चलेगा। जब काम हो जाए तो तुम मेरा हाथ मुझे वापस कर देना।' सिंगबोंगा देवता ने कहा।


'ठीक है। आपकी बड़ी कृपा।' छोटे भाई ने सिंगबोंगा देवता के हाथ पर आग रखी और उनके हाथ को अपने हाथ पर रखकर अपने बड़े भाइयों के पास जा पहुंचा।


बड़े भाइयों ने आग से लकड़ियां सुलगाई और उसमें बहन के मांस को पकाने लगे। पकने के बाद बड़े भाई ने मांस के सात हिस्से किए। सबसे छोटा हिस्सा सबसे छोटे भाई को दिया। इसके बाद सभी बड़े भाई बड़े चाव से स्वाद ले-लेकर अपनी बहन के मांस को खाने लगे। मगर छोटा भाई उनकी ओर पीठ करके बैठ गया। उसने अपनी बहन के अपने हिस्से के मांस को चुपचाप वहीं जमीन में गाड़ दिया और नदी से लाई मछलियां खाता हुआ ऐसा अभिनय करने लगा जैसे वह भी मांस खा रहा हो।


सातो भाई खा-पी कर घर लौट गए।


कुछ दिन बाद बड़े भाइयों ने विवाह कर लिया लेकिन छोटा भाई अविवाहित रहा। वह अब अपने भाइयों से अलग एक झोपड़ी बनाकर उसमें रहने लगा। छोटे भाई के पास एक केनदरा (बांस की सारंगी) था। जब उसे अपनी बहन की याद आती तो वह केनदरा बजाकर अपना मन बहला लिया करता।


जिस स्थान पर छोटे भाई ने अपने हिस्से का मांस गाड़ दिया था वहां बांस उग आया। एक दिन एक भिखारी बांस काटने आ पहुंचा। वह भिखारी बांस से बना केनदरा बजा-बजाकर भीख मांगा करता था। उसका केनदरा टूट गया था और उसे नया केनदरा बनाने के लिए बांस की आवश्यकता थी। वह बांस ढूंढ़ता हुआ जंगल में आया तभी उसे बांस का वह पेड़ दिख गया। भिखारी ने बांस काटने के लिए जैसे ही कुल्हाड़ी चलाई वैसे ही बांस ने मार्मिक स्वर में कहा-


'ना काट, ना काट, बूढ़ा


इह तो भाई का रोपल बांस ही...'


यह सुनकर भिखारी डर गया और बांस काटे बिना घर लौट गया। उसे खाली हाथ आया देखकर भिखारी की पत्नी बहुत नाराज हुई। पत्नी ने भिखारी को फिर दूसरे दिन बांस काटने को भेजा।


उठा-भिखारी ने जैसे ही कुल्हाड़ी का वार बांस पर करना चाहा वैसे ही बांस बोल


'ना काट, ना काट, बूढ़ा इह तो भाई का रोपल बांस ही...'


इस पर भिखारी ने बांस से कहा कि यदि वह बांस नहीं काटेगा तो वह केनदरा नहीं बना सकेगा। यदि वह केनदरा नहीं बना सका तो वह बिना केनदरा बजाए भीख नहीं मांग सकेगा। यदि वह भीख नहीं मांग सका तो उसका परिवार भूखों मर जाएगा।


भिखारी की बात सुनकर बांस चुप हो गया। भिखारी ने बांस काटा और अपने घर ले आया। घर पर उसने बांस से एक केनदरा बनाया। इसके बाद भिखारी केनदरा बजाते हुए भीख मांगने निकल पड़ा।


भिखारी गांव में घूमते-घूमते जैसे ही सबसे बड़े भाई के घर के दरवाजे पर पहुंचा वैसे ही केनदरा से स्वर निकला-


'ना बाज रे, ना बाज रे, केनदरा इह तो दुश्मन केर घर है रे, केनदरा...'


यह सुनकर भिखारी घबरा गया और वह वहां से आगे बढ़कर दूसरे भाई के दरवाजे पर जा खड़ा हुआ। केनदरा से फिर वही स्वर निकला-


'ना बाज रे, ना बाज रे, केनदरा


इह तो दुश्मन केर घर है रे, केनदरा...'


भिखार ने वहां से भी आगे बढ़ लेने में अपनी भलाई समझी और वह तीसरे भाई के दरवाजे पर जा खड़ा हुआ। केनदरा ने फिर वही पंक्तियां दोहराईं-


'ना बाज रे, ना बाज रे, केनदरा


इह तो दुश्मन केर घर है रे, केनदरा...'


इसी तरह भिखारी एक-एक करके छहों भाइयों के घर के दरवाजे पर पहुंचा और केनदरा उससे यही कहता रहा कि-


'ना बाज रे, ना बाज रे, केनदरा इह तो दुश्मन केर घर है रे, केनदरा...'


अंत में भिखारी सबसे छोटे भाई के घर के दरवाजे पर पहुंचा। भिखारी जैसे ही सबसे छोटे भाई के घर के दरवाजे के सामने जाकर खड़ा हुआ वैसे ही केनदरा से प्रसन्नता भरा स्वर फूटा-'वाज रे, बाज रे, केनदरा


इह तो भैया केर घर रे, केनदरा...'


25


छोटे भाई ने केनदरा का स्वर सुना तो वह चकित रह गया। उसने भिखारी से कहा कि वह उसके केनदरा से अपना केनदरा बदल ले। बदले में छोटा भाई उसे पैसे भी देगा। भिखारी मान गया।


जब छोटा भाई काम पर जाता तो बहन केनदरा से निकलती और भाई के लिए अच्छे-अच्छे पकवान बनाकर रख देती। छोटा भाई जब घर लौटता तो उसे यह देखकर बड़झा अचम्भा होता कि उसके लिए पकवान बनाकर कौन रख देता है?


एक दिन छोटे भाई ने पकवान बनाने वाले का पता लगाने का निश्चय किया और घर से जाने का बहाना करके घर में ही छिप कर बैठ गया। बहन ने सोचा कि भाई चला गया है। वह केनदरा से निकली और पकवान बनाने लगी। यह देखकर छोटा भाई बहुत खुश हुआ। पकवान बनाकर वह जैसे ही केनदरा में घुसने लगी वैसे ही छोटे भाई ने लपक कर उसका हाथ पकड़ लिया। बहन-भाई दोनों परस्पर गले मिलकर रोने लगे। रो-रो कर जब मन हल्का हो गया तो दोनों ने एक-दूसरे को अपना दुख-सुख सुनाया। छोटे भाई ने अपनी विवशता का हाल बताया कि किस प्रकार उसे बड़े भाइयों के कहने पर उस पर तीर चलाना पड़ा। बहन ने सुना तो भाई को गले लगाकर बोली कि वह जानती है कि इसमें छोटे भाई का कोई दोष नहीं है। इसके बाद बहन-भाई खुशी-खुशी रहने लगे।


एक दिन छोटे भाई ने बहन के कहने पर अपने बड़े भाइयों को भोजन पर बुलाया। बड़े भाई प्रसन्नतापूर्वक छोटे भाई के घर पहुंचे। अब तक बड़े भाइयों को यह पता नहीं था कि उनकी बहन जीवित हो गई है। बहन सामने नहीं आई। छोटे भाई ने बड़े भाइयों के लिए तरह-तरह के पकवान परोस दिए। बड़े भाई चटखारे लेते हुए, पकवानों की प्रशंसा करते हुए खाने लगे।


'ये पकवान तो बहुत स्वादिष्ट हैं। हमने इतने स्वादिष्ट पकवान आज तक कभी नहीं खाए।' सबसे बड़े भाई ने कहा।


शेष भाइयों ने उसके कथन का समर्थन किया।


उसी समय बहन सामने आ गई।


'भाइयों, आज आप लोग जिन पकवानों की प्रशंसा कर रहे हैं उन्हें मैंने बनाया है और इनमें न तो मेरा खून मिला है और न मेरा मांस मिला है फिर भी आप लोगों को ये अत्यंत स्वादिष्ट लग रहे हैं।' बहन ने बड़े भाइयों से कहा।


बड़े भाइयों ने अपनी बहन को जीवित देखा तो सकते में आ गए और उसकी बात सुनकर उन्हें अपनी भूल का अहसास हुआ। वे लज्जित अनुभव करते हुए धरती मो से प्रार्थना करने लगे कि उन्होंने इतना गंभीर अपराध किया है कि अब वे किसी को मुंह दिखाने योग्य नहीं हैं अतः धरती मां उन्हें अपने भीतर शरण दे दें।


जैसे ही बड़े भाइयों को अपने कृत्य पर पश्चाताप हुआ वैसे ही धरती फट गई और उसमें छहों बड़े भाई समा गए। बहन ने बड़े भाइयों को धरती में समाने से रोकने का प्रयास किया। वह उन्हें पकड़े को लपकी। किन्तु बड़े भाइयों के सिर के बाल ही उसके हाथ आए। वहन ने भाइयों के सिर के बालों को मैदान में बिखरा दिया। वे बाल देखते ही देखते सवाई घास के रूप में उग आए। बिरहोर आज भी सबाई घास से दैनिक उपयोग की तरह-तरह की वस्तुएं बनाते हैं।



बिरहोर लोककथा: सबाई घास की रोचक कहानी

||| सबाई घास पर आधारित बिरहोर लोककथा | Birhor Folktale

||बिरहोर जनजाति की प्रसिद्ध लोककथा – सबाई घास

सबाई घास की कहानी: बिरहोर लोकसाहित्य की अनमोल धरोहर

बिरहोर लोककथा ‘सबाई घास’ का इतिहास और महत्व

Birhor Folktale Sabai Grass: Story, Meaning and Cultural Significance

सबाई घास और बिरहोर संस्कृति: एक प्रेरणादायक लोककथा

बिरहोर लोककथाएँ: सबाई घास की उत्पत्ति की कहानी


No comments

If you any doubts, please let me know.

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Pages