बायोमैट्रिक्स हाजिरी का विरोध क्यों?Why Oppose Biometric Attendance? Key Concerns and Challenges Explained
ध्यातव्य है कि व्यक्तिगत तौर पर एवं शिक्षक संघ के एक कार्यकर्ता के रूप में हमने बायोमैक्ट्रिस हाजिरी का विरोध चार प्रमुख कारणों से किया है:-
1. यह शिक्षकों के सेवा-स्वभाव (Nature of Service) के बिल्कुल विपरीत है; और शिक्षकों की सेवा परिनियम (Statute) में इसका उल्लेख तक नहीं है। वर्तमान में जो शिक्षक अभी कार्यरत हैं, सेवा में आते समय उन्हें इस शर्त की ना तो सूचना थी और न ही वर्तमान समय में इस बिन्दु पर उनसे विचार विमर्श किया गया है।
2. राज्य की उच्च शिक्षा को उत्कृष्ट बनाने में इस हाजिरी पद्धति का कोई धनात्मक योगदान समझ से परे है। ध्यातव्य है कि सदाशिवराव कमिटि (फरवरी 2001) ने भी शिक्षकों को अनुपस्थिति को लक्षित नहीं किया था। उक्त कमिटि ने महाविद्यालयों/विवि विभागों में संरचनात्मक विकास की बात की थी। जिस दिशा में कोई पहल कदमी कहीं दिख नहीं रही है।
3. अधोहस्ताक्षरी की बेनियम गैरहाजिरी एवं क्लास लेने में कोताही की शिकायत आज तक न तो उसके सहकर्मियों ने की है और ना ही छात्रों ने। फिर महाविद्यालय द्वारा दिये गये किसी शिक्षणेतर कार्य या जिम्मेवारी को नहीं पूरा करने की शिकायत आज तक उसके खिलाफ नहीं हुई है।
4. ध्यातव्य है कि गत 4 फरवरी 2014 को ही सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई हुई है जिसमें श्री के. एस. पुट्टस्वामी, मा. अवकाश प्राप्त न्यायाधीश, कर्नाटक उच्च न्यायालय के निम्नलिखित प्रतिवाद का ग्रहण किया गया है:-
to part with personal information such as fingerprints
infringed on right to privacy under fundamental right to life under Article 21.
याचिका कर्ता के शब्दों में, there is no safeguard or penalties in case these fingerprints are misused.
कहा जा सकता है कि Biometric tagging is humiliating, it is being reinforced as if the teacher/worker is a potential absconder/criminal. 4 फरवरी 2014 के बाद इस मामले की सुनवाई अभी जारी है। कायदे से हमें इसके फैसले की प्रतीक्षा करनी चाहिये।
असहमति को प्रेषित करते हुए शिक्षण में गुणवत्ता हेतु विभिन्न उपायों पर विस्तार से और खुली चर्चा करने हेतु महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय द्वारा गठित किसी भी बोर्ड/समिति या कार्यसमूह के सामने उपस्थित होकर अपनी बात रखने देने के आग्रह साथ। यह भी निवेदित किया जा सकता है कि सबसे पहले 75 प्रतिशत वर्गों में उपस्थिति की आवश्यक और छात्र-हितकारी नियम का पालन हो, तमाम समस्याओं के समाधान का रास्ता खुद ब खुद निकल आयेगा। सशिष्टाचार,
.Why Oppose Biometric Attendance? Key Concerns and Challenges Explained.
Biometric Attendance Systems: Why Some People Are Against Them
The Debate on Biometric Attendance: Privacy, Accuracy, and Employee Rights
Why Biometric Attendance Faces Opposition in Workplaces and Schools
Biometric Attendance: Advantages, Disadvantages, and Reasons for Opposition
Why Critics Oppose Biometric Attendance Systems
Privacy Concerns and Other Reasons to Oppose Biometric Attendance
Is Biometric Attendance Necessary? Understanding the Opposition
Why Biometric Attendance Remains a Controversial Issue
The Dark Side of Biometric Attendance: Why Many People Object



No comments
If you any doubts, please let me know.