डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम द्वारा लिखी गयी 25 पुस्तकों की सूची
List of 25 books written by Dr. A. P.J. Abdul Kalam
डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने देश के सबसे महत्वपूर्ण संगठनों में से एक डीआरडीओ और इसरो में कार्य किया. उन्होंने वर्ष 1998 के द्वितीय पोखरण परमाणु परिक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वर्ष 2002 में कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति चुने गए और 5 वर्ष की अवधि की सेवा के बाद, वह शिक्षण, लेखन और सार्वजनिक सेवा में लौट आए थे.
अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम, तमिलनाडु राज्य में एक तमिल मुस्लिम परिवार में हुआ था.
कलाम साहब ने अपने जीवन में कई ऐसे कार्य किये हैं जिसके कारण सभी धर्मों और सम्प्रदायों के लोग आज भी उनको याद करते हैं. उनके द्वारा लिखी गयी किताबें आज भी लोगों और युवाओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य करतीं हैं. लोग उनको People's President" और 'Missile Man of India के नामों से भी पुकारते हैं.
डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम द्वारा रचित 25 प्रमुख पुस्तकों की सूची (List of Books written By Abdul Kalam)4
1. इंडिया 2020: ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम (India 2020: A Vision for the New Millennium)
प्रकाशन वर्ष: 1998
2. यू आर बोर्न टू ब्लॉसम: टेक माई जर्नी बियोंड (You Are Born to Blossam: Take My Journey Beyond)
प्रकाशन वर्ष: 2011
सह-लेखक: अरूण तिवारी
3. द साइंटिफिक इंडियन: ए ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी गाइड टू द वर्ल्ड अराउंड अस (The Scientific India: A Twenty First Century Guide to the World Around Us)
प्रकाशन वर्ष: 2011
सह-लेखक: वाई. एस. राजन
4. फेलियर टू सक्सेस: लीजेंडरी लाइव्स (Failure to Success: Legendry Lives)
प्रकाशन वर्ष: 2011
सह-लेखक: अरूण तिवारी
5. टारगेट 3 बिलियन (Target 3 Billion)
प्रकाशन वर्ष: 2011
सह-लेखक: श्रीजन पाल सिंह
06. यू आर यूनिक: स्केल न्यू हाइट्स बाई थॉट्स एंड एक्शंस (You Are Unique: Scale New Heights by Thoughts and Actions)
प्रकाशन वर्ष: 2012
सह-लेखक: एस. कोहली पूनम
07. विंग्स ऑफ फायर: एन ऑटोबायोग्राफी (Wings of Fire: An Autobiography)
प्रकाशन वर्ष: 1999
08. इगनाइटेड माइंड्स: अनलीजिंग द पॉवर विदिन इंडिया (Ignited Minds: Unleasing the Power Within India)
प्रकाशन वर्ष: 2002
09. द ल्यूमिनस स्पार्क्स: ए बायोग्राफी इन वर्स एंड कलर्स (The Luminous Sparks: A Biography in Verse and Colours)
प्रकाशन वर्ष: 2004
10. गाइडिंग सोल्स: डायलॉग्स ऑन द पर्पस ऑफ लाइफ (Guiding Souls: Dialogues on the Purpose of Life)
प्रकाशन वर्ष: 2005
सह-लेखक: अरूण तिवारी
11. मिशन ऑफ इंडिया: ए विजन ऑफ इंडियन यूथ (Mission of India: A Vision of Indian Youth)
प्रकाशन वर्ष: 2005
12. इन्स्पायरिंग थॉट्स: कोटेशन सीरिज (Inspiring Thoughts: Quotation Series)
प्रकाशन वर्ष: 2007
13. टर्निंग पॉइंट्स: ए जर्नी थ्रू चैलेंजेस (Turning Points: A Journey Through Challenges)
प्रकाशन वर्ष: 2012
15. स्प्रिट ऑफ इंडिया (Spirit of India)
प्रकाशन वर्ष: 2013
14. इन्डोमिटेबल स्प्रिट (Indomitable Spirit)
प्रकाशन वर्ष: 2013
16. गवर्नेंस फॉर ग्रोथ इन इंडिया (Governance for Growth in India)
प्रकाशन वर्ष: 2014
17. मैनीफेस्टो फॉर चेंज (Manifesto For Change)
प्रकाशन वर्ष: 2014
सह-लेखक: वी. पोनराज
18. थॉट्स फॉर चेंज: वी कैन डू इट (Thoughts for Change: We Can Do It)
प्रकाशन वर्ष: 2013
सह-लेखक: ए. सिवाथानु पिल्लई महेंद्र सिंह जाखड़
19. माई जर्नी: ट्रांसफॉर्मिंग ड्रीम्स इन्टू एक्शंस (My Journey: Transforming Dreams into Actions)
प्रकाशन वर्ष: 2013
20. फोर्ज योर फ्यूचर: केन्डिड, फोर्थराइट, इन्स्पायरिंग (Forge Your Future: Candid, Forthright, Inspiring)
प्रकाशन वर्ष: 2014
21. बियॉन्ड 2020: ए विजन फॉर टुमोरोज इंडिया (Beyond 2020: A Vision for Tomorrow’s India)
प्रकाशन वर्ष: 2014
22. रिग्नाइटेड: साइंटिफिक पाथवेज टू ए ब्राइटर फ्यूचर (Reignited: Scientific Pathways to a Brighter Future)
प्रकाशन वर्ष: 2015
सह-लेखक: श्रीजन पाल सिंह
23. द गायडिंग लाइट: ए सेलेक्शन ऑफ कोटेशन फ्रॉम माई फेवरेट बुक्स (The Guiding Light: A Selection of Quotations from My Favourite Books)
प्रकाशन वर्ष: 2015
24. ट्रांसेडेंस माई स्प्रिचुअल एक्सपीरिएंसेज (Transcendence My Spiritual Experiences)
प्रकाशन वर्ष: 2015
सह-लेखक: अरूण तिवारी
25. द फैमिली एंड द नेशन (The Family and the Nation)
प्रकाशन वर्ष: 2015
सह-लेखक: आचार्य महाप्रज्ञा
“सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखते हैं , सपने वो हैं दो आपको नींद ही नहीं आने दे।”
– अब्दुल कलाम
15 अक्टूबर 1931 को धनुषकोडी गाँव (रामेश्वरम, तमिलनाडु) में एक मध्यमवर्ग मुस्लिम अंसार परिवार में अब्दुल कलाम जी का जन्म हुआ।इनके पिता जैनुलाब्दीन न तो ज़्यादा पढ़े-लिखे थे, न ही पैसे वाले थे। इनके पिता मछुआरों को नाव किराये पर दिया करते थे। अब्दुल कलाम संयुक्त परिवार में रहते थे। परिवार की सदस्य संख्या का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि यह स्वयं पाँच भाई एवं पाँच बहन थे और घर में तीन परिवार रहा करते थे। अब्दुल कलाम के जीवन पर इनके पिता का बहुत प्रभाव रहा। वे भले ही पढ़े-लिखे नहीं थे, लेकिन उनकी लगन और उनके दिए संस्कार अब्दुल कलाम के बहुत काम आए। पाँच वर्ष की अवस्था में रामेश्वरम की पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में उनका दीक्षा-संस्कार हुआ था। उनके शिक्षक
इयादुराई सोलोमन
ने उनसे कहा था कि -----
जीवन मे सफलता तथा अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए तीव्र इच्छा, आस्था, अपेक्षा इन तीन शक्तियो को भलीभाँति समझ लेना और उन पर प्रभुत्व स्थापित करना चाहिए।
पांचवी कक्षा में पढ़ते समय उनके अध्यापक उन्हें पक्षी के उड़ने के तरीके की जानकारी दे रहे थे, लेकिन जब छात्रों को समझ नही आया तो अध्यापक उनको समुद्र तट ले गए जहाँ उड़ते हुए पक्षियों को दिखाकर अच्छे से समझाया, इन्ही पक्षियों को देखकर कलाम ने तय कर लिया कि उनको भविष्य में विमान विज्ञान में ही जाना है। कलाम के गणित के अध्यापक सुबह ट्यूशन लेते थे इसलिए वह सुबह 4 बजे गणित की ट्यूशन पढ़ने जाते थे।
अब्दुल कलाम ने अपनी आरंभिक शिक्षा जारी रखने के लिए अख़बार वितरित करने का कार्य भी किया था।
कलाम ने 1950 में
मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। स्नातक होने के बाद उन्होंने हावरक्राफ्ट परियोजना पर काम करने के लिये भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में प्रवेश किया। 1962 में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में आये जहाँ उन्होंने सफलतापूर्वक कई उपग्रह प्रक्षेपण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभाई। परियोजना निदेशक के रूप में भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी 3 के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे जुलाई 1982 में रोहिणी उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
*Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।*
आप के लिए एक प्रश्न
महात्मा गाँधी का जन्म कब हुआ था?
Ans- comment करें।
👇👇👇👇👇➡️➡️



Nice👍
ReplyDeleteSir pls help me my whatshap no 7258849024
ReplyDelete